फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused arrested in fraud case

बैंक से लिया था फर्जी कागजातों पर लोन, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in fraud case
नौचंदी पुलिस ने धोखाधड़ी से कर्ज निकालने वाले को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। ढबाई नगर में एक दवा कारोबारी के मकान-दुकान के फर्जी कागजात तैयार करके बैंक से लोन ले लिया। किश्त चुकता नहीं हुई तो बैंक ने मकान और दुकान सीज कर दी। पीड़ित दवा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आमिर मलिक निवासी ढबाई नगर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मुंबई से बहन की शादी कराने मेरठ आया था, जिसको पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है।
ढबाई नगर में मोहम्मद उमर अपने परिवार के साथ रहते है। इनका बेटा मोहम्मद उमर घर में ही मेडिकल स्टोर से दवा का कारोबार करते है। इनका ढबाई नगर में एक मकान है। जिसको आमिर मलिक निवासी ढबाई नगर गली नंबर चार ने फर्जी ढंग से बैनामा करके एक बैंक से तीस लाख रुपये का लोन ले लिया । फोटो तीन मंजिला गलत ढंग से बैंक के कागजातों में लगाए थे। ब्याज लगाकर अब 60 लाख रुपये बकाया हो गया। किश्त चुकता नहीं होने पर बैंक ने इनका मकान और दुकान पर सील लगा दी थी।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी जब पीड़ित को हुई थी तो उन्होंने इसकी शिकायत बैंक से की थी। बैंक मैनेजर ने कोई रिस्पांस नहीं किया तो नौचंदी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। अब मोहम्मद उमर किराए के मकान में रह रहे है। मुम्बई से अपनी बहन की शादी में शामिल होने मेरठ आए आरोपी आमिर मलिक को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी कई धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में भी कर चुका है करोड़ों की धोखाधड़ी
मोहम्मद उमर ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपनी बहन की शादी के लिए मुम्बई से मेरठ आया था। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। मोहम्म्द उमर ने बताया कि करोड़ों रुपये की शादी अपनी बहन की गढ़ रोड स्थित एक मंडप में की है। मुंबई से भी करोड़ों रुपये की ठगी करके आरोपी मेरठ में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed