फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused arrested for teasing with sub inpector's daughter

दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जेल भेजा, दूसरा फरार

Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
accused arrested for teasing with sub inpector's daughter
दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल भेजा, दूसरा फरार
विज्ञापन

मेरठ। दरोगा की बेटी को सरेआम परेशान करने और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरोगा से मारपीट को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड पर बृहस्पतिवार दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ हो गई थी। साथ में दरोगा भी था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने दरोगा के साथ भी मारपीट की थी। भीड़ के सामने ही इन युवकों ने अराजकता की हदें पार करते हुए दरोगा को पीटा। करीब 40 मिनट तक उसकी मदद को कोई आगे नहीं आया था। यह हाल तो यूपी पुलिस में दरोगा का रहा। यदि यह वाकया किसी आम आदमी के साथ होता तो शायद घटना और गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन

अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर यह वाकिया किसी आम नागरिक के साथ हुआ होता तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि दरोगा से मारपीट के आरोपी की पहचान दीपक सांगवान पुत्र प्रमोद सांगवान निवासी किठौली थाना रोहटा के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed