फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for attempting to rape a teenager

किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attempting to rape a teenager
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक गांव निवासी किशोरी बीते 14 अगस्त को किसी काम से जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही एक अधेड़ ने रास्ते में उसको दबोच लिया। अधेड़ ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोप है कि उसको मकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक का चालान कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed