{"_id":"5bc5a8c0bdec2269a642ab3a","slug":"accused-absconding-shot-a-young-jweller-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली जिले में आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मार दी। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर बतााई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर गांव बलवा के नजदीक आज सवेरे आठ बजे युवा सराफा व्यापारी हर्ष वर्मा अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने से घायल हो गया। बाइक पर सवार बदमाश हमले को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं राहगीरों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते सराफा व्यापारी पर हमले को अंजाम दिया गया है। हालांकि आरोपी कौन थे यह अभी मालूम नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/