{"_id":"6acba8f4fa1b770f6d0d2d05","slug":"accused-absconding-in-a-shooting-case-arrested-pistol-and-cartridges-recovered-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105609-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फायरिंग के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फायरिंग के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव पाली में दो दिन पहले जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए उसका चालान कर दिया।
सीओ पंकज लवानिया के अनुसार, 9 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी एक युवक की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि इसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव पाली निवासी शैलेंद्र उर्फ शैली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।