फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of threatening employees and implicating them in false cases.

Meerut News: कर्मचारियों को धमकाने और फर्जी केस में फंसाने का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Accusation of threatening employees and implicating them in false cases.
सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

29 सितंबर की बोर्ड बैठक में जबरन घुसने के प्रयास का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की 29 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में हंगामे के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर एक व्यक्ति पर बिना अनुमति सभागार में प्रवेश करने को लेकर हुए हंगामे के मामले में कर्मचारियों मामले की शिकायत डीएम से की है। संघ ने संबंधित व्यक्ति और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि 29 सितंबर को दोपहर तीन बजे पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बोर्ड बैठक चल रही थी। बैठक में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालिका कर्मचारियों और पटल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि मोहल्ला आदर्शनगर निवासी दीपक निराला बिना अनुमति सभागार में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। कर्मचारियों द्वारा रोकने पर उन्होंने गाली-गलौज और हंगामा किया। जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों ने उन्हें सभागार से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद वह कागजों का बंडल लेकर दोबारा सभागार में पहुंच गए और हंगामा करते हुए बैठक की व्यवस्था बाधित करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें बाहर किया। संघ का आरोप है कि घटना के बाद संबंधित व्यक्ति और उनके सहयोगियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है और सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, एसएसपी और क्षेत्राधिकारी सरधना को शिकायत भेजकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed