{"_id":"6aa4269e9568504f3a039205","slug":"accusation-of-molesting-an-army-mans-wife-brother-in-law-beaten-up-for-protesting-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113555-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सैन्य कर्मी की पत्नी से छेडछाड का आरोप, विरोध करने पर देवर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सैन्य कर्मी की पत्नी से छेडछाड का आरोप, विरोध करने पर देवर को पीटा
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर सरधना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में फौजी की पत्नी को परेशान करने और अश्लील फब्तियां कसने का विरोध करने पर घर में घुसकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के देवर पर आरोपियों ने बलकटी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति सेना में कार्यरत हैं। आरोप है कि आरोपी अर्जुन शर्मा कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था और अश्लील फब्तियां कसता था। इससे उसका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। पीड़िता के अनुसार, छह सितंबर की रात अर्जुन ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया और अश्लील बातें कीं। परेशान होकर उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोप है कि सात सितंबर की दिन सुबह अर्जुन अपने भतीजों केशव और प्रिंस के साथ गाड़ी लेकर महिला के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका देवर बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने बलकटी और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में देवर घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद महिला घायल देवर को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- --