{"_id":"6a3c18df2d00786e4c036c52","slug":"accusation-of-making-a-girls-obscene-video-go-viral-meerut-news-c-72-1-mct1011-155197-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती से छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती से छेड़छाड़ व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती ने कॉलोनी के रहीस और उसके साथियों पर छेड़छाड़, मारपीट, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और अनैतिक कार्य का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने लोहियानगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि रहीस काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। आरोपी रास्ते में आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है, अश्लील टिप्पणियां करता है और गलत इशारे करता है। आरोपी यह कहकर धमकाता है कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है और यदि उसने बात नहीं मानी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
पीड़िता का आरोप है कि सोमवार शाम सात बजे वह अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास जा रही थी। रास्ते में रहीस और उसके साथ पांच आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और दोनों बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह दोनों बहनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --