{"_id":"6a8c6bc6bd07ed1a0d088e4b","slug":"accusation-of-demanding-a-bike-and-a-gold-chain-as-dowry-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106322-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज में बाइक और सोने की चेन मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज में बाइक और सोने की चेन मांगने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया गांव निवासी विवाहिता रविना ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जेवर हड़पने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर दौराला पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविना की शादी आठ मार्च 2023 को बुलंदशहर के बनैल गांव निवासी अतेन्द्र प्रताप से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक और सास के लिए सोने की चेन व अंगूठी की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और खर्चा देना भी बंद कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि पति आत्महत्या कर मायके वालों को फंसाने की धमकी भी देता था। रविना के मुताबिक 26 नवंबर 2025 को बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। बेटी के छुछक में मायके वालों ने करीब एक लाख रुपये का सामान दिया, फिर भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। विवाहिता का आरोप है कि शादी में मिले सोने-चांदी के जेवर भी ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए। करीब एक माह से मायके में रह रही रविना ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -