फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of causing injury through assault

Meerut News: मारपीट कर घायल करने का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 07:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Accusation of causing injury through assault
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुरेंद्र ने थाने में तहरीर देकर किशनपुर बिराना निवासी 6 युवकों पर गाली-गलौज करने व लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह अपने पोते के साथ पास ही स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान से सामान दिलाने के लिए गया था। वहां पर किशनपुर बिराना निवासी 6 युवक बैठकर शराब पी रहे थे। उसे देखते ही शराब पी रहे युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके सिर में चोट आई। शोर-शराबा सुनकर कुछ लोग वहां आ गए और उसकी जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी है कि मौका मिलते ही जान से मार देंगे। दुकानदार की जांच कराकर कार्रवाई करने व प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। सीओ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed