फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of breaking the lock and forcibly entering the house.

Meerut News: मकान का ताला तोड़कर जबरन घुसने का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking the lock and forcibly entering the house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कस्बे के मोहल्ला हीरालाल में ताले तोड़कर मकान में अवैध रूप से घुसने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने मवाना पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका एक पुश्तैनी मकान मोहल्ले में ही स्थित है। आरोप है कि सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके मृतक बड़े बेटे की पत्नी एक महिला और एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर पुश्तैनी मकान पर पहुंची। पीड़ित की गैर-मौजूदगी में उन्होंने मकान के ताले तोड़ दिए और जबरन अंदर दाखिल हो गए।


पीड़ित का कहना है कि उनके बेटे की मृत्यु से करीब 25 दिन पहले ही पुत्रवधू उसे बीमार छोड़कर बिना बताए चली गई थी। मृत्यु की सूचना देने और अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद भी उसने कोई संपर्क नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed