फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accountent arrested in bribry case

घूस लेते आवास विकास का अकाउंटेंट धरा

Sat, 21 Nov 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Sat, 21 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
accountent arrested in bribry case
एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार दोपहर आवास विकास के अकाउंटेंट को रिश्वत लेते दबोच लिया। अधिकारियों ने एंटी करप्शन की टीम से आरोपी की वकालत की, लेकिन टीम ने एक न सुनी।
विज्ञापन


मेडिकल पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर तीन निवासी जितेंद्र शर्मा का मेंटीनेंस का काम है। उन पर आवास विकास का बैलेंस बकाया है। कुछ समय पूर्व विभाग ने मकान मालिक को 3.11 लाख रुपये का नोटिस भेजा।
विज्ञापन


मकान मालिक ने एक मुश्त योजना के अंतर्गत पीएनबी शास्त्रीनगर में ओटीएस फार्म भरते हुए 5105 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद जितेंद्र आवास विकास के कार्यालय में संपत्ति अधिकारी के पास पहुंचा और अपने मकान की समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक अधिकारी ने मकान मालिक को अकाउंटेंट फूल सिंह के पास भेज दिया। अकाउंटेंट ने मकान मालिक को ओटीएस में छूट दिलवाने की बात कही। इसके लिए 20 हजार रुपये की मांग की। दोनों में 12 हजार में सहमति बन गई। बृहस्पतिवार को जितेंद्र ने रिश्वत मांगने की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी।

शुक्रवार को जागृति विहार सेक्टर 3 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में आवास विकास के अधिकारी फ्लैट का आवंटन कर रहे थे। इसमें अकाउंटेंट फूल सिंह भी था। जितेंद्र ने कम्यूनिटी सेंटर के पास से अकाउंटेंट को फोन किया और अपने पास बुलाया। फूल सिंह ने रिश्वत के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए।

जितेंद्र ने दो हजार रुपये काम करने के बाद देने को कहा। रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक अशोक राणा ने फूल सिंह को दबोच लिया और उसे मेडिकल थाने ले गए।


थाने में अधिकारियों का लगा जमावड़ा  
अकाउंटेंट
के पकड़ने जाने की खबर लगते ही आवास विकास के अधिकारी मेडिकल थाने पहुंच गए। उन्होंने तमाम दलील दी और अकाउंटेंट को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक न सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed