{"_id":"62a71ea4f922b32fdb146949","slug":"accident-three-youths-drowned-while-taking-bathing-in-ganga-in-hastinapur-one-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: हस्तिनापुर में गंगा में स्नान करते हुए तीन युवक डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: हस्तिनापुर में गंगा में स्नान करते हुए तीन युवक डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी
Mon, 13 Jun 2022 04:55 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:55 PM IST
सार
हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा घाट पर स्नान करते वक्त तीन युवक डूब गए। इनमें से एक को सकुशल बचा लिया गया जबकि दो की तलाश में गोताखोर जुट हैं। बताया गया कि दो युवकों को बचाने दौड़ा तीसरा युवक भी गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
गंगा में युवकों की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर परिवार के साथ स्नान करने के लिए पहुंचे युवकों में से तीन युवक स्नान करते वक्त गंगा में डूब गए। जिनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि दो अभी लापता हैं। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर पूर्णिमा के अवसर पर परिवार के साथ सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। जिनमें कुछ युवक गंगा में स्नान करते वक्त अचानक गहरे पानी में जाने से गंगा की धारा में फंस गए।
विज्ञापन
फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नडू निवासी अमित (21) पुत्र संजय, चिंदोडी निवासी शिवम (21) गंगा में डूबे हैं जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और परिजन गंगा में युवकों की तलाश में लगे। परंतु अभी भी गंगा में डूबे दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गरीब कल्याण जनसभा को किया संबोधित, अमर उजाला कार्यालय में डॉक्टरों से संवाद
बताया कि गांव नडू निवासी अमित (21) पुत्र संजय पूर्णिमा के अवसर पर अपने परिवार के साथ मखदुमपुर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आया हुआ था। स्नान करते समय अमित ने दो युवकों को गंगा में डूबते देखा तो उन्हें बचाने का प्रयास किया। एक युवक को वह बचाने में सफल हो गया, जबकि दूसरे युवक को बचाते समय अमित खुद ही गंगा में डूब गया।
दूसरा यूवक फलावदा थाना क्षेत्र के चंदौडी गांव निवासी शिवम भी गंगा में डूबा है। दोनों युवकों के गंगा में डूबने से गंगा किनारे पर खड़े लोगों कोहराम मच गया। वहीं आनन-फानन में थाना पुलिस दर्जनों गोताखोरों को लेकर गंगा किनारे पर पहुंची और गंगा में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई। घंटों बीत जाने के बाद भी युवकों का गंगा में कोई पता नहीं लग सका है। वहीं दर्जनों भी स्थानीय गोताखोर गंगा में डूबे युवकों की तलाश में जुटे हैं। उधर युवकों की तलाश के लिए पीएससी की टीम बुलाई गई है।