फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident on road boy died

सड़क पार करते युवक को ट्रक ने रौंदा, हंगामा   

Thu, 26 Oct 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
accident on road boy died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ रोड पर आनंद हॉस्पिटल के सामने बुधवार को सड़क पार करते एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला। बताया जाता है कि किसी ने उसे उठाकर हॉस्पिटल में पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई और युवक ने वहीं तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

बागपत के लधवाड़ी निवासी अजित (25) पुत्र मोहन सिंह की बहन आनंद हॉस्पिटल में भर्ती है। अजित सुबह अपनी बहन को देखने के लिए हॉस्पिटल जा रहा था। हॉस्पिटल के सामने सड़क पार करते समय अचानक रोड़ी से भरा ट्रक तेज गति से आया और युवक को कुचल दिया। ट्रक की टक्कर लगते ही युवक टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घेराबंदी कर लोगों ने ट्रक को ड्राइवर समेत दबोच लिया। लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर ट्रक में आग लगाने का प्रयास भी किया। इसकी जानकारी पर एसओ मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सोनू निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अजित के परिजन हॉस्पिटल में थे। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed