{"_id":"61d7541f8abd4a67803b9700","slug":"accident-on-abulane-car-hit-to-scooty-meerut-news-mrt572431664","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आबूलेन बाजार में छह मिनट तक चला ड्रामा, कार-स्कूटी सवार युवतियों में हुई मारपीट, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आबूलेन बाजार में छह मिनट तक चला ड्रामा, कार-स्कूटी सवार युवतियों में हुई मारपीट, ये था मामला
Fri, 07 Jan 2022 10:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:53 AM IST
सार
मेरठ के आबूलेन बाजार में स्कूटी व कार सवार युवतियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने उनकी वीडियो बना ली। बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले करीब 5-6 मिनट कर ड्रामा चला।
विज्ञापन
आबूलेन मेरठ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के पाश इलाके आबूलेन पर कार और स्कूटी में मामूली साइड लगने पर युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी लगने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक गाड़ी में सवार होकर एक पक्ष वहां से फरार हो गया। पुलिस को दूसरे पक्ष ने गाड़ी का नंबर दिया है।
विज्ञापन
मोदीपुरम स्थित गणपति एंक्लेव निवासी हनी उर्फ रोशनी अपनी सहेली के साथ गुरुवार को आबूलेन से शॉपिंग करके वापस स्कूटी से जा रही थीं। दास मोटर्स के पास स्कूटी की कार से मामूली सी टक्कर हो गई। रोशनी का आरोप है कि गाड़ी चला रही युवती ने उसके पैर पर पहिया चढ़ाया था। जिस पर स्कूटी सवार युवतियों और कार में बैठी युवतियों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गाड़ी में बैठी दो युवती उतर कर नीचे आ गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और वहां मौजूद लोग उनकी वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
आबूलेन पर करीब 5-6 मिनट तक यह ड्रामा चला। वहीं मामले की जानकारी लगते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले गाड़ी वाला पक्ष वहां से जा चुका था। लेकिन स्कूटी सवार युवतियों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को दे दिया है। स्कूटी सवार युवतियों ने खुद से मारपीट होने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
आरोपी पीड़िता ने हेलमेट, चश्मा और मोबाइल तोड़ने का आरोप भी लगाया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जिन लोगों ने वीडियो बनाई है। उनसे भी पुलिस ने वीडियो मांगी है। हालांकि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना कैद है। पुलिस इस फुटेज को लेकर ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट