{"_id":"d2de932c719fe15499997144df09b694","slug":"accident-news-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट इलाके में शुक्रवार दोपहर 12वीं के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। साथ ही एक शिक्षक पर डांटने का आरोप लगाया। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि अमित की ट्रेन से कटने से मौत हुई है।
विज्ञापन
मेडिकल थानाक्षेत्र के शिव शक्ति विहार निवासी ओमपाल सिंह राघव का बेटा अमित राघव (17) गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज में 12वीं का छात्र था। ओमपाल सिंह सेना में हवलदार पद से रिटायर हैं। पढ़ाई के साथ ही अमित कंपीटीशन की भी तैयारी कॉलेज परिसर मेें लगने वाली क्लास से कर रहा था। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह घर से कॉलेज गया था, लेकिन वहां पहुंचा नहीं। परिजनों ने पहले अमित और फिर कोचिंग कराने वाले टीचर को फोन मिलाया, लेकिन अमित का फोन स्वीच ऑफ था।
विज्ञापन
इससे पहले परिजन मामले की ओर जानकारी करते कि लिसाड़ीगेट पुलिस का फोन टीचर और फिर परिजनों के पास पहुंच गया कि अमित का शव लिसाड़ीगेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन के पास जंगल में रेलवे ट्रैक पर कटा पड़ा है। यह जानकारी लगते ही परिजन और टीचर के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने टीचर पर डांटने का आरोप लगाया है। जबकि टीचर ने डांटने की बात से इनकार किया है। देर रात तक टीचर और परिजन पोस्टमार्टम स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
स्कूल ड्रेस में छात्र से मची सनसनी
अमित आईआईएमटी स्कूल की ड्रेेस में था। उसके कंधे पर स्कूल बैग भी था। शौकीन गार्डन स्थित जंगल में शव मिलने से लोगों के जेहन में अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अमित को अगर आत्महत्या करनी थी तो आखिर उसने इस जगह को क्यों चुना। शिव शक्ति नगर में मकान और गंगानगर स्कूल के रास्ता अलग है। छात्र लिसाड़ीगेट में क्यों गया।