फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident meerut

कैसे दुकानदार के लिए आफत बन गया स्टंटबाज

Mon, 28 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 28 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident meerut

शहर की सड़कों पर स्टंटबाजों ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार शाम सदर बाजार क्षेत्र में स्टंटबाजी कर रहे बाइक सवार युवक ने दुकानदार का पैर तोड़ दिया।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के रंगसाज मोहल्ला निवासी अमित सिंघल सदर बाजार व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष हैं। रविवार शाम वह अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर गेट पर खड़े थे। इसी बीच बाइक सवार निवासी एक युवक वहां पहुंचा और बाइक से स्टंट करने लगा। जैसे ही अमित सिंघल ने शोर मचाते हुए बचने की कोशिश की तो वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। स्टंटबाजी के दौरान आरोपी युवक बाइक से कूद गया।
विज्ञापन


जिसके बाद बाइक दुकान का शीशा और प्लाई तोड़ते हुए दुकान में घुस गई। मामले की जानकारी होते ही सदर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील दुआ और अन्य दुकानदार मौके पर पहुंच गए। जहां आरोपी युवक को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंची। आरोपी युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के हाथ जोड़कर पैर पकड़ने लगे। पुलिस युवक को थाने ले जाने लगी तो युवक की मां ने माफी मांग ली। सुनील दुआ का कहना है कि आरोपी युवक भी पड़ोस का रहने वाला है। माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी भी आ चुके हैं चपेट में
बच्चा पार्क पर चेकिंग के दौरान एक साल पूर्व एसपी सिटी ओपी सिंह भी स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर गिर गए थे। जिसमें पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया था, जबकि आरोपी बाइक सवार भाग निकला था। छह माह पूर्व कोतवाली थाने के पास स्टंटबाज ने एक व्यापारी और छात्रा को भी घायल कर दिया था। शास्त्रीनगर में पीवीएस रोड और जागृति विहार एक्सटेंशन पर स्टंटबाज कई लोगों को घायल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed