फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident meerut

काल बनी रोडवेज बस ने वृद्ध को कुचला

Tue, 22 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
accident meerut

पीवीएस मॉल के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने एक वृद्ध को कुचल दिया। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। हादसे के वक्त वृद्ध का पोता भी सड़क पर घिसटकर दूर जा गिरा। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर चालक की धुनाई कर दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर पुराना के ब्लॉक निवासी पदम सिंह (65) शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार सुबह वह अपने पोते तनिष्क और पोती को शास्त्रीनगर स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। पीवीएस मॉल के पास तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने पदम सिंह को चपेट में ले लिया, जबकि उनका पोता तनिष्क घिसटते हुए सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बस का पीछा कर उसे रोक लिया और चालक की पिटाई की तो वह पीवीएस पुलिस चौकी में घुस गया। लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पदम सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में आवास विकास के  कर्मचारी और पड़ोस के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मेडिकल बीएस सिरोही ने बताया कि रोडवेज की अनुबंधित बस सोहराब गेट से बुलंदशहर जा रही थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed