{"_id":"1eacd32da097a58b80e3b2b7d5831a3f","slug":"accident-meerut-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनी रोडवेज बस ने वृद्ध को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनी रोडवेज बस ने वृद्ध को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीएस मॉल के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने एक वृद्ध को कुचल दिया। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। हादसे के वक्त वृद्ध का पोता भी सड़क पर घिसटकर दूर जा गिरा। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर चालक की धुनाई कर दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर पुराना के ब्लॉक निवासी पदम सिंह (65) शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सोमवार सुबह वह अपने पोते तनिष्क और पोती को शास्त्रीनगर स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। पीवीएस मॉल के पास तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने पदम सिंह को चपेट में ले लिया, जबकि उनका पोता तनिष्क घिसटते हुए सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बस का पीछा कर उसे रोक लिया और चालक की पिटाई की तो वह पीवीएस पुलिस चौकी में घुस गया। लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पदम सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में आवास विकास के कर्मचारी और पड़ोस के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मेडिकल बीएस सिरोही ने बताया कि रोडवेज की अनुबंधित बस सोहराब गेट से बुलंदशहर जा रही थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।