{"_id":"7a64da1f49d99fa271c57ff90bdfc3df","slug":"accident-meerut-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसों में चली गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसों में चली गई दो की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 09 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना और दौराला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों के गांव में गम का माहौल है।
मवाना के फिरोजपुर निवासी महिपाल बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी सोनी, बच्चे अक्षय और दीपांशु के साथ बहादरपुर से लौट रहा था। जैसे ही वह गांव सठला के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सोनी और बच्चे गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, दौराला के गांव लोईया निवासी बिट्टू सकौती स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह हाईवे पर गांव दशरथपुर के पास पहुंचा अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गम में बदली खुशियां
फिरोजपुर निवासी महिपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बहन के यहां छूचक देने गया था। वापस लौटते वक्त हुए हादसे से परिवार की खुशियां गम में बदल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बहादरपुर और फिरोजपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।