फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident meerut

कोहरे में दो किमी तक टकराते रहे वाहन

Tue, 05 Jan 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 05 Jan 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
accident meerut
मौसम सर्द था तो कोहरा काफी घना। शुरूआत खराब ट्रक से बोलेरो गाड़ी के टकराने से हुई। रफ्तार धीमी थी, इसलिए बोलेरो वाले बिना नुकसान निकल गए, लेकिन उसके बाद हाईवे पर ऐसा कहर बरपा कि दो किलोमीटर के एरिया में एक के बाद एक करीब 32 से ज्यादा वाहन एक-दूसरे से जा टकराते चले गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वलीदपुर गांव के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था। घने कोहरे में खड़ा ट्रक न दिखने पर उससे बोलेरो गाड़ी जा टकराई थी। इसके कुछ ही पलों बाद एक अन्य कार आकर ट्रक से जा टकराई। इसके बाद करीब सवा घंटे के अंतराल में वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। सुबह करीब 8:50 बजे देहरादून से दिल्ली की तरफ जा रही डस्टर कार भी जा भिड़ी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे बाद में तेज रफ्तार डस्टर गाड़ी वाहनों से भिड़ी। घने कोहरे के चलते यह पता नहीं चल पाया कि डस्टर ट्रक से भिड़ी या किसी दूसरे वाहन से। टोलकर्मियों ने डस्टर सवार लोगों को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अंजना गोयल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पति नीरज गोयल और चालक अंकित की हालत गंभीर बताई गई। बताया गया कि नीरज देहरादून से बालाजी, राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वाहन टकराने से बाइक सवार मेरठ निवासी नीटू, खतौली निवासी मंजीब, अंतवाड़ा निवासी सरफराज, मुजफ्फरनगर निवासी कपिल, रुड़की निवासी गय्यूर, आबिद, गाजियाबाद निवासी कुलवंत, रितु, दीपक और दिल्ली निवासी आमिर समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर परशुराम और टोलकर्मी मौके पर पहुंचे। हाईवे पर सकौती तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया जा सका। इस संबंध में नीरज गोयल की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।


बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
घने कोहरे के कारण टकराए वाहनों में एक स्कूल बस भी शामिल थी। दौराला के विद्या एकेडमी की यह बस खतौली से बच्चों को लेकर दौराला लौट रही थी। बस में 12 बच्चे और दो शिक्षक सवार थे। बस जैसे ही रोडवेज बस से टकराई तो बच्चे में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधक ने दूसरी बस मौके पर भेजी और सभी बच्चों और शिक्षकों को स्कूल रवाना किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बच्चा घायल नही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed