{"_id":"aceddd8b395d33697b9c3db5c368c02c","slug":"accident-meerut-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को सफारी कार ने बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा को रौंद दिया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर निवासी सुबेदार सिंह चौहान (71) वर्ष 2004 में बिजनौर में दरोगा के पद से रिटायर हुए थे। इस समय वह परिवार के लोगों के साथ जयदेवीनगर में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से जा रहे थे। सेंट्रल मार्केट चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार सफारी ने दरोगा को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी चालक जैसे ही भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा मौके पर पहुंचे घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक अनिरुद्घ निवासी कुशावली थाना सरधना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गये चालक ने बताया कि वह नूरनगर निवासी किरनपाल की गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन