एक्सीडेंट : आईटीआई के छात्र को कुचला, कंटेनर में घुसी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे स्थित दायमपुर गांव के चौपले पर बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं उपचार के दौरान आईटीआई के छात्र की मौत हो गई।
राकेश कुमार पुत्र जगमाल सिंह निवासी न्यू गोविंदपुरी ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका 16 वर्षीय बेटा शुभम आईटीआई कर रहा था। वह हाईवे स्थित एक होटल में वेटर की नौकरी भी करता था। सोमवार देर रात ड्यूटी कर वह अपने दोस्त अमित के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दायमपुर गांव के सामने ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शुभम की मौत हो गई। अमित की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक रामनवल उर्फ गंजा निवासी गांव नासीरपुर जिला मऊ को लोगों को पकड़ लिया था। वह नशे में बताया जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शुभम तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह जॉब करके खुद भी पढ़ाई कर रहा था और अपने भाई बहन को पढ़ा रहा था। घटना के बाद उसकी मां लता व भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार दोस्तों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। शुभम के सिर में गहरी चोट लगी थी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
कंटेनर में घुसी कार, दो घायल
सैनी गांव स्थित पेपर मिल के सामने सोमवार आधी रात तेज रफ्तार फोर्ड कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। कार में सवार दो लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इंचौली पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को कंटेनर से निकाला जा सका। इंचौली थाने के एसआई अशोक कुमार के मुताबिक दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि कोई तहरीर नहीं मिली है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/