{"_id":"6252b45ddda6eb54cd0ec289","slug":"accident-in-muzaffarnagar-two-youths-died-in-car-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, दुघर्टना में कार सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, दुघर्टना में कार सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
Sun, 10 Apr 2022 04:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:11 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छपार में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छपार में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराय गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में रविवार दोपहर बडेढ़ी चौराहे के निकट हाईवे पर मोती झील की पुलिया से एक क्रेटा कार टकरा गई।
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में युवक ने की दोस्त की पेचकस से गोदकर हत्या, परिजनों का थाने में हंगामा, सामने आई मर्डर की ये वजह
विज्ञापन
हादसे में कार सवार हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र के गांव अहर निवासी (29) सोनू पुत्र रणधीर व थाना मतलोडा गांव छिछराना निवासी (29) रवि पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरा युवक अंकित पुत्र कृपाल सिंह जनपद करनाल थाना असंद, गांव पिलोना गंभीर घायल है। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।