फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Meerut: fifteen people including school students scorched due to acid fall on Lisari Road

मेरठ में हादसा : लिसाड़ी रोड पर तेजाब की केन फटने से स्कूल के छात्रों समेत 15 लोग झुलसे

Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

 बताया गया कि यहां अंजुम पैलेस में तेजाब गिरने से तकरीबन 15 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Accident in Meerut: fifteen people including school students scorched due to acid fall on Lisari Road
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रविवार दोपहर लिसाड़ी रोड पर हुए एक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया कि यहां अंजुम पैलेस के नजदीक तेजाब की केन फटने से तकरीबन 15 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के अनुसार घायलों में स्कूल से लौट रहे कुछ छात्र भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ: खरखौदा में युवती की हत्या, शव को संदूक में बंद कर नदी किनारे फेंका, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार ब्रहमपुरी थाना के अंजुम पैलेस के समीप रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे ई रिक्शा में लाद कर ले जायी जा रही तेजाब की केन सड़क पर गिरने से उछलकर फट गई। इसी दौरान एक डीसीएम का पहिया कैन पर चढ़ गया, जिससे कैन फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से एक ट्रैक्टर आ गया, उसमें बैठे लोग तेजाब के विस्फोट से बुरी तरह से झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को मेडिकल ले जाया गया है। वहीं तेजाब की केन लेकर जा रहा चालक ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर ब्रह्मपुरी पुलिस जांच पड़ताल  में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed