{"_id":"5bd70bf6bdec2269be3323a4","slug":"accident-in-bijnor-one-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से चंद दिनों पहले उजड़ गई शाहरुख की दुनिया, टूट गए परिवार के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से चंद दिनों पहले उजड़ गई शाहरुख की दुनिया, टूट गए परिवार के सपने
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 29 Oct 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में ब्लॉक कार्यालय के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की दस दिन बाद शादी होने वाली थी। उसकी मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
नूरपुर में सोमवार सुबह कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी शाहरुख (25) बाइक से किसी काम से ब्लॉक की ओर आया था। नूरपुर-धामपुर मार्ग पर बिजली कार्यालय के नजदीक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शाहरुख की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवक की 10 नवंबर को शादी होनी थी, जिसके कार्ड भी बंट चुके थे। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई कराए बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/