फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident: Canter collides with a truck parked on the roadside in Kharkhoda, two dead, one injured

हादसा: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 19 Sep 2023 08:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Sep 2023 08:56 AM IST
सार

मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर फफूंडा कट के पास देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहा कैंटर घुस गया। हादसे में ट्रक व कैंटर दोनों के क्लीनर की मौत हो गई। कैंटर चालक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Accident: Canter collides with a truck parked on the roadside in Kharkhoda, two dead, one injured
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार हापुड़ की ओर से आ रहे ट्रक में धान लदा था। रस्सा ढीला होने के कारण ट्रक का क्लीनर ट्रक को हाईवे पर ही फफूंडा के नजदीक सड़क किनारे खड़ा कर लिया। ट्रक क्लीनर नानक(27) पुत्र घनश्याम निवासी चासी थाना नर्सेना बुलंदशहर ट्रक का रस्सा खींचने लगा। तभी हापुड़ की ओर से तेज गति से आ रहा कैंटर खड़े ट्रक में घुस गया।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो विकास:  20 साल की गारंटी वाली सड़कों का सपना टूटा, नहीं मिले ठेकेदार, गड्ढे तक न भर पाया निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में रस्सा खींच रहे ट्रक के क्लीनर नानक व कैंटर के क्लीनर परवेज (28) निवासी संभल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और कैंटर चालक निवासी फैजान पुत्र मोहम्मद इमरान निवासी मोहल्ला रुकमुद्दीन सराय थाना नकाशा संभल की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसा इतना भीषण था कि कैंटर का पूरा केबिन ट्रक में घुस गया। दोनों वाहनों को क्रेन बुलाकर अलग करना पड़ा उसके बाद ही कैंटर के क्लीनर के शव को बाहर निकाले जा सके।

 

पुलिस ने मृतकों व घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए। घायल ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed