फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident by electric poll

खंभे में उतरे करंट से अधेड़ की मौत, युवक झुलसा  

Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
अमर उजाला/मेरठ Updated Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
accident by electric poll
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर में शनिवार को विद्युत खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई और फल बेचने वाला युवक गंभीर रूप से झुलस गया। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। सीओ कोतवाली पहुंचे तो भीड़ ने उनसे धक्का मुक्की कर दी। भीड़ ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


रशीदनगर निवासी शरीफ (50) गली के बाहर मेन तिराहे पर सब्जी का ठेला लगाता था। बराबर में ही पड़ोसी परवेज (18) पुत्र मो. नसीम का फल का ठेला है। शनिवार दोपहर बारिश के बाद ठेले के पास विद्युत खंभे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से शरीफ और परवेज काफी दूर जाकर गिरे। लोगों का आरोप है कि फोन करने के बाद भी बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं आए। विद्युत सप्लाई भी काफी देर बाद बंद हुई।
विज्ञापन


परिजन लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शरीफ को मृत घोषित कर दिया। परवेज की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने लगी तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस से शव छीन लिया और शव लेकर भूमिया पुल पर जाकर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों की सूचना पर सीओ कोतवाली रणविजय और एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव फोर्स के  साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ ने सीओ कोतवाली से धक्का मुक्की भी की। सीओ ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया और शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। सीओ कोतवाली का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बदल रहे जर्जर तार
लोगों
का आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग जर्जर तारों को नहीं बदल रहा है। इसी कारण खंभे में करंट उतरा और हादसा हो गया। जेई को सूचना देने के बाद भी कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। 

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरेाप
परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने काफी देर बाद इलाज शुरू किया। समय पर इलाज मिलता तो शरीफ की जान बच जाती। भीड़ के हंगामे के बाद डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed