{"_id":"5e3fa6e78ebc3ee5913c9dd1","slug":"accident-and-25-injured-on-eastern-peripheral-expressway-due-to-fog-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े दर्जनों वाहन, 25 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े दर्जनों वाहन, 25 लोग घायल
Sun, 09 Feb 2020 12:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह कोहरे का कहर बरपा। यहां यमुना नदी के पास घने कोहरे के कारण दस से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। कुछ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो कुछ को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि कुछ घायलों को गाजियाबाद और सोनीपत भी ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार सोनीपत निवासी ईको कार में सवार अनीता, रानी, बबली, शिला, छन्नो, अन्द्रवती, कमला और ओमवती ब्रजघाट जा रहे थे। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह घने कोहरे के कारण हरियाणा की तरफ से आ रहे वाहन यमुना पुल के पास टकरा गए। वहीं इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर जाम को खुलवाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/