फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Academy won the sub-junior category

Meerut News: जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने जीता सब जूनियर वर्ग का फाइनल

Sun, 04 Jan 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Academy won the sub-junior category
मेरठ। आईटीआई साकेत और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेेडमी के बीच हुआ। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीतकर सब जूनियर वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में दस विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 49, भाविक ने 43, अविरल ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में देव, फवाज, कबीर ने दो-दो विकेट व हसन ने तीन विकेट लिए। नीरव को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.5 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर मैच जीता। इसमें ईशान ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने 5, अर्जुन ने तीन, शिव व मन्नू एक-एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अविरल, बल्लेबाज ईशांत व मैन ऑफ द सीरीज ध्रुव को चुना गया। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग के मैच 5 जनवरी से शुरू होंगे। इसमें राजपूत वॉरियर्स अमृतसर, नेशनल क्रिकेट क्लब बुलंदशहर, स्टैग यौद्धा, ऋषभ एकेडमी, मेरठ चैंपियंस, जीटीबी आदि टीम भाग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed