फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Academic agreement signed between CCSU and KPGU Vadodara

सीसीएसयू और केपीजीयू वडोदरा के बीच हुआ शैक्षणिक समझौता

Wed, 10 Sep 2025 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Academic agreement signed between CCSU and KPGU Vadodara
- छात्रों को मिलेगा वैश्विक शोध और नवाचार का अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और डॉ. किरण एवं पल्लवी पटेल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (केपीजीयू), वडोदरा, गुजरात के बीच बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शोध और अकादमिक सहयोग को नई दिशा देना है।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि यह समझौता हमारे छात्रों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। आने वाले समय में शोध और नवाचार के क्षेत्र में हमारी भागीदारी और मजबूत होगी। प्रो. नीलू जैन गुप्ता के अनुसार इस समझौते के बाद छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शोध संस्थान से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बायोइन्फॉर्मेटिक्स, केमइन्फॉर्मेटिक्स, आणविक संरचना अध्ययन (मॉलिक्यूलर डॉकिंग), कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक विषयों में प्रशिक्षण और शोध के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। केपीजीयू वडोदरा की ओर से आए प्रतिनिधि डॉ. पूनम मिश्रा ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय अनुसंधान और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साथ यह शैक्षणिक सहयोग भारत में उच्च शिक्षा और शोध के स्तर को और मजबूत करेगा। दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास से छात्र वैश्विक शोध मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed