फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abusive behavior of the Dalit woman on the pretext of check-ups, case registered

अस्पताल में दलित महिला से चेकअप के बहाने घिनौनी हरकत

Mon, 27 Nov 2017 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Abusive behavior of the Dalit woman on the pretext of check-ups, case registered
महिला से रेप की कोशिश

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने के निकट एक नर्सिंग होम में भर्ती दलित महिला मरीज से दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि नर्सिंग होम मालिक के बेटे ने चेक अप के नाम पर महिला के साथ ये घिनौनी हरकत की। महिला के शोर मचाने पर उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वो मारपीट कर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। बताया जाता है कि आरोपी भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाने के निकट स्थित इंद्रप्रस्थ नर्सिंग होम में टायफायड पीड़ित 23 वर्षीय एक दलित महिला भर्ती थी। आरोप है कि रविवार तड़के चार बजे नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर अरुण वर्मा का बेटा मयंक महिला के कमरे में गया और चेक अप के नाम पर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। उसने महिला के कपडे़ उतारने की कोशिश की तो महिला की चीख निकल गई। पास में ही सो रही महिला की मां की आंख खुल गई। उसने मयंक को पकड़ने की कोशिश की तो वो गालियां देने लगा। उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन


महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजन आरोपी की तलाश में नर्सिंग होम पहुंचे लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने अस्पताल के संचालक, स्टाफ और मरीजों से बात की। बाद में परिजनों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : महिला को कमरे में अकेली देख जेठ ने किया बलात्कार

डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा आरोपी

Abusive behavior of the Dalit woman on the pretext of check-ups, case registered
यूपी पुलिस

प्रभारी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मयंक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, एससी एसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में जानकारी करने पर पता चला है कि मयंक भी बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। 

पढ़ें : प्रेमी को रात में बुलाया घर, बेटी की करतूत से शर्मिंदा होकर पिता ने लगाई फांसी

सीसीटीवी फुटेज से फंसेगा आरोपी
प्रभारी एसओ ब्रह्मपुरी विनय कुमार ने बताया कि नर्सिंग होम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घटना की सच्चाई जानने को उन्होंने पीड़ित पक्ष द्वारा बताए गए घटना के वक्त की सीसीटीवी फु टेज चेक की। आरोपी मयंक महिला मरीज के कमरे से निकलता हुआ नजर आ रहा है। सुबह चार बजे वो महिला मरीज के कमरे में क्यों गया? जबकि महिला मरीज को कोई तकलीफ नहीं थी, ना ही उन्होंने कोई शिकायत की थी। फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया पीड़ित पक्ष के आरोपों की पुष्टि हो रही है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बेवजह फंसाने की कोशिश  
नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर अरुण वर्मा ने बताया कि मरीज के परिजनों पर इलाज का करीब 20-25 हजार से अधिक बिल हो गया था। उन्हें रविवार को छुट्टी देने को भी कह दिया गया था, लेकिन बेवजह ये लोग उनके बेटे पर आरोप लगा रहे हैं। वो बेटा कमरे में गया जरूर था, लेकिन कुछ ही देर में आ गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed