फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Abu Jaid telegram was connected to Nazim who took training in IS

IS की ट्रेनिंग ले चुके नाजिम से जुड़े थे अबू जैद के तार

Mon, 06 Nov 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शैलेंद्र गौड़, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ शैलेंद्र गौड़, मेरठ Updated Mon, 06 Nov 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Abu Jaid telegram was connected to Nazim who took training in IS
आतंकी मुफ्ती फैजान

यूपी एटीएस ने जिस संदिग्ध आईएस आतंकी अबू जैद को मुंबई एयरपोर्ट पर दबोचा, उसके तार बिजनौर के नाजिम से भी जुड़े रहे हैं। छह माह पूर्व मुंबई में नाजिम की गिरफ्तारी के बाद ही आईएस की देश को दहलाने की खतरनाक साजिश और उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ था। नाजिम व उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद अबू जैद भारत में नया संगठन बनाने में जुटा था और मुस्लिम युवाओं को भ्रमित कर सऊदी अरब में आईएस की ट्रेनिंग के लिए सऊदी अरब बुला रहा था। बताया जा रहा है कि उसके भारत में आने का मकसद भी संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने का है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के थाना गंभीरपुर के पश्चिम मोहल्ला छाऊ निवासी अबू जैद को यूपी एटीएस ने रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से उस समय दबोच लिया, जब वह सऊदी अरब से घर लौट रहा था। इससे पहले 21 अप्रैल को दिल्ली व पांच राज्यों की पुलिस ने मुंबई से बिजनौर के नहटौर निवासी नाजिम, जालंधर पंजाब निवासी गाजी बाबा, बिहार के नटकटियागंज निवासी एहतेशाम को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद बिजनौर के बढ़ापुर की मस्जिद के इमाम मुफ्ती फैजान को भी पकड़ा था। गाजी बाबा, एहतेशाम व नाजिम देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे और इन्होंने जालंधर में एक बैठक बुलाई थी। नाजिम के तार अबू जैद से भी जुड़े थे। नाजिम व अबू जैद का आतंकी संगठन इंटरनेट पर एक एप के माध्यम से बातचीत करके बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, जिसका इनपुट एटीएस को मिला था और उसके बाद एटीएस ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय कर नाजिम व उसके साथियों को दबोचा था। नाजिम व बाकी साथियों के पकड़े जाने के बाद अबू जैद ने देश के कई युवकों को बरगलाकर अपने संगठन से  जोड़ रहा था तो खुफिया एजेंसियों की नजरों में भी वह आ गया था। खुफिया एजेंसियां अबू जैद के सऊदी अरब से भारत आने का इंतजार कर रही थीं। भारत आते ही उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : आतंकी ने पूछताछ में बताया अपना खतरनाक प्लान, बम बनाने संबंधी सामग्री बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिम ले चुका है आईएस की ट्रेनिंग

Abu Jaid telegram was connected to Nazim who took training in IS
नाजिम ले चुका है आईएस की ट्रेनिंग

नाजिम बिजनौर से काम करने के बहाने मुंबई गया था और वहां से सऊदी अरब चला गया। सऊदी अरब में वह काफी दिनों तक रहा और आईएस के आकाओं से ट्रेनिंग लेकर वह भारत लौटा था। नाजिम ने मुफ्ती फैजान व बाकी साथियों के साथ मिलकर भारत में नया आतंकी संगठन खड़ा कर लिया था। नाजिम के कहने पर बढ़ापुर की मोती मस्जिद का इमाम मुफ्ती फैजान ने मदरसों में पढ़ने वाले कई युवकों को बरगलाकर अपने साथ जोड़ लिया था। पुलिस ने फैजान के साथ मदरसों में पढ़ने वाले चार युवकों को दबोचा था। नोएडा में पूछताछ करने के बाद इन युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद एटीएस अबू जैद की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed