फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   absconding with sn amount of 11 lakh

ग्यारह लाख की रकम लेकर फरार

Sun, 29 Dec 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
absconding with sn amount of 11 lakh
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी का ठेकेदार गांव बिजौली निवासी एक व्यक्ति से ग्यारह लाख की रकम उधार ले गया। इसकी एवज ठेकेदार ने दो चेक भी दिए लेकिन वे बाउंस हो गए। ठेकेदार रकम लेकर फरार है। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बिजौली निवासी विकास पुत्र राधेश्याम शर्मा हापुड़ रोड पर गांव अल्लीपुर मोड़ स्थित अमित किराना स्टोर पर नौकरी करता है। विकास हापुड़ रोड पर ही पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक की फैक्टरी में लेबर को किराने का सामान सप्लाई करता है। उसका फैक्टरी के ही एक ठेकेदार फुरकान कुरैशी पुत्र भूरा कुरैशी निवासी कस्बा रिच्चा बहेड़ी बरेली से संपर्क हुआ। जहां दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना हो गया। दोनों का कई बार रुपये का लेनदेन भी हुआ। इसी बीच विकास के पिता ने अपने कृषि की दो बीघा जमीन बारह लाख रुपये में बेच दी। फुरकान को जब इस बारे में पता चला तो वह एक दिन पीड़ित के घर पहुंचा तथा उसने अपनी बहन की शादी के लिए विकास से ग्यारह लाख की रकम उधार मांगी। जिसमें विकास शर्मा ने विश्वास करते हुए फुरकान को ग्याहर लाख उधार दे दिए। इसके बदले फुरकान ने विकास को नौ लाख व दो लाख के दो चेक दिए। इसके बाद फुरकान गांव चला गया। आरोप है कि विकास ने दोनों चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। बाद में जब फुरकान से इस मामले में बात करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आने लगा। पीड़ित ने शनिवार को इस बाबत थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed