{"_id":"60fdcb3d8ebc3ef75859a859","slug":"abhinav-gupta-of-daurala-attended-the-g20-meeting-laward-news-mrt549024156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी-20 की बैठक में शामिल हुए दौराला के अभिनव गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी-20 की बैठक में शामिल हुए दौराला के अभिनव गुप्ता
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। दौराला निवासी एवं भारत सरकार में सलाहकार के रूप में कार्यरत युवा ने इटली में आयोजित जी-20 की बैठक में शामिल होकर दौराला कस्बे के साथ मेरठ का मान बढ़ाया।
अभिनव गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता भारत सरकार में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 22 व 23 जुलाई को नेपल्स (इटली) में आयोजित जी-20 पर्यावरण मंत्रिस्तरीय बैठक में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन के रूप में भाग लिया। सात डेलिगेटस में वह सबसे युवा चेहरे थे। बैठक में भारतीय डेलिगेशन ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए एक सामूहिक वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया। कहा कि विकासशील देशों को पहले से कहीं अधिक हरसंभव समर्थन की आवश्यकता है।