{"_id":"5961bf9b4f1c1ba7688b456a","slug":"abduction-scandal-javed-qureshi-will-open-several-rumors-on-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कांड : पुलिस रिमांड पर जावेद कुरैशी खोलेगा कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कांड : पुलिस रिमांड पर जावेद कुरैशी खोलेगा कई राज
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत करता स्क्रैप कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रैप कारोबारी हाजी इरफान कुरैशी शनिवार दोपहर एसएसपी से मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी जावेद कुरैशी को पुलिस रिमांड पर लिया जाए। आरोपी से पूछताछ होगी तो कई राज खुलेंगे। उनको अंदेशा है कि अरसम के अपहरण में उनके परिवार का सदस्य शामिल था, उसका नाम भी उजागर होना चाहिए। अरसम को टारगेट क्यों बनाया, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
पटेलनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी इरफान के बेटे अरसम का अपहरण 23 जून हो गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेजा था। आरोपी जावेद कुरैशी निवासी गुदड़ी बाजार, कोतवाली पुलिस को चकमा देकर खुद सरेंडर हुआ था। जावेद ने ही अरसम के अपहरण करने की बात अपहरणकर्ताओं को बताई थी। स्क्रैप कारोबारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के निशाने पर शहर के छह कारोबारी के बेटे हैं। वह कौन कौन थे और अरसम को उन्होंने टारगेट पर क्यों लिया। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना कि जावेद के रिमांड की अर्जी कोर्ट में डाली है। जावेद जल्द रिमांड पर आएगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/