{"_id":"58752faa4f1c1b7c58ba800c","slug":"ab-aachar-sahita-ke-baad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बी. चंद्रकला ने विभाग को वापस लौटाई फाइल, कहा- आचार संहिता के बाद होंगी भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बी. चंद्रकला ने विभाग को वापस लौटाई फाइल, कहा- आचार संहिता के बाद होंगी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) में संचालित विभिन्न प्रोग्रामों के तहत होने वाली नियुक्ति संबंधी फाइल को डीएम बी. चंद्रकला ने विभाग को वापस लौटा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब नियुक्ति संबंधी कोई भी प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दिसंबर माह में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में भर्ती प्रक्रिया को लटकाये रखने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही तत्काल विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विभिन्न पदों को लेकर विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए। कुछ प्रोग्रामों में नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम दौर में थी, क्योंकि मेरिट बनाकर फाइल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची चुकी थी। बस साक्षात्कार होने थे। लेकिन पांच जनवरी को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगाये जाने के कारण सारी नियुक्ति प्रक्रिया को बीच में रोकना पड़ा है। ऐसे में जिलाधिकारी की तरफ से सारी फाइलें लौटा दी गई हैं।
विज्ञापन
200 भर्तियों पर ब्रेक
स्वास्थ्य विभाग के अधीन होने वाली करीब 200 भर्तियों अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक ब्रेक लग गया है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग को खाली पदों को भरने के लिए करीब तीन माह तक इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया करीब दो साल से लटकी हुई है। डॉक्टर, फार्मेसिस्ट आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स से लेकर अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
विज्ञापन