फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aatishbaji ki, miyhali bantkar manya jasan

आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Fri, 01 Jun 2018 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jun 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
aatishbaji ki, miyhali bantkar manya jasan
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कैराना और नूरपुर उपचुनाव में मिली जीत पर सपा और रालोद कार्यकर्ता ने जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

 समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष सम्राट मलिक और सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में मिठाई बांटी। इस दौरान आशुतोष मलिक, शोएब अली, महताब मुशा, अभिनव जावला, अंशु मलिक, आकाश शर्मा आदि रहे। इसके बाद सपा कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर
विधायक रफीक अंसारी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रिहानुद्दीन, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जावेद रुहासा आदि मौजूद रहे।
वहीं कचहरी में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने मिठाई बांटी। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवकरण शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच को लेकर वकीलों की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ी है। सभा का संचालन सुनील मलिक एडवोकेट ने किया। रीपु दमन, राकेश वर्मा, अमरीश चैधरी, संजीव शर्मा आदि। उधर समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष गगन राणा ने बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक की। इसमें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। फुरकान रिजवी, सतेंद्र डागर, राशिद, नदीम त्यागी, विनोद राणा, केपी गुर्जर, दीपक चाहल, आकाशवीर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

वहीं हापुड़ अड्डे पर सपाइयों ने आतिशबाजी और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सपा प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी, विपिन मनोठिया, बिट्टू अब्बासी, हाजी सरताज, नजर अंसारी, आरिश तोमर, जितेंद्र गुर्जर, अब्दुल अलीम अल्वी, डॉ. कय्यूम, जहीरुद्दीन चांद सैफी आदि रही। वहीं, यूनिवर्सिट के गेट पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, रालोद के छात्र संघ अध्यक्ष विजय राणा ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकतंत्र की जीत बताया
मेरठ/मोदीपुरम। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर कार्यालय इस्लामाबाद में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। महानगर अध्यक्ष नासिर अंसारी, दिलशाद अहमद, इकबाल, जीशान सिद्दीकी, मो. शरीफ आदि रहे। रालोद नेता फुरकान अलवी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इसके अलावा मोदीपुरम में रालोद महिला प्रकोष्ठ ने अक्षरधाम कालोनी में एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाइ खिलाई। प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर, मिथलेश, मंजू, सुनीता, मुन्नी, प्रेमवती, कुसुम, प्रिया, सावित्री, वीरमति, ममता, कुसुम, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed