फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aathve vetan aayog me

Meerut News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन को बाहर रखने से पेंशनर्स नाराज

Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
aathve vetan aayog me
पेंशनर्स ने कमिश्नरी से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रिफरेंस में पेंशनर्स के मुद्दे को शामिल न करने के विरोध में शुक्रवार शाम सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। कमिश्नरी पार्क में पेंशनर्स ने कैंडल मार्च निकाला। डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्यागी ने कहा कि पहले के सभी वेतन आयोगों में पेंशन संशोधन का मुद्दा शामिल होता था। इस बार केंद्र सरकार ने पेंशनर्स को पूरी तरह बाहर रखकर अन्याय किया है। इससे पेंशन पुनरीक्षण, महंगाई राहत और 10 साल तक राशीकरण कटौती जैसे मुद्दों पर कोई राहत मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के 13 लाख से अधिक पेंशनर्स में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स चुप नहीं बैठेंगे। महामंत्री शिव शंकर सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द टर्म्स ऑफ रिफरेंस में पेंशन को शामिल नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कैंडल मार्च में नूरूल इस्लाम, आनंद शर्मा, सोहनलाल कर्दम, जयवीर सिंह सोम, योगेंद्र पाल सिंह, विष्णु शर्मा, धर्मवीर सिंह, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed