{"_id":"58a4a9844f1c1bcc57d8418e","slug":"aath-vibhaago-ki-report-se-banega-smart-praposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ विभागों की रिपोर्ट से बनेगा स्मार्ट प्रपोजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ विभागों की रिपोर्ट से बनेगा स्मार्ट प्रपोजल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में नगर निगम ही नहीं, बल्कि एमडीए, आवास विकास और जल निगम सहित आठ विभागों की रिपोर्ट शामिल होगी। नगर निगम स्मार्ट सिटी सेल की टीम में शामिल अधिकारी और कंसलटेंट टीम के सदस्यों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। 15 दिन के भीतर प्रपोजल में सभी विभागों की रिपोर्ट को शामिल करके केन्द्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित स्मार्ट सिटी सेल की बैठक में शामिल होकर मेरठ की टीम शहर में आ गई है। नगर निगम, आवास विकास, एमडीए, सिंचाई विभाग, जल निगम, आरटीओ, डूडा, बिजली विभाग से सूचनाएं एकत्र करने का काम शुरू हो गया है। सभी कार्यों को स्मार्ट सिटी प्रपोजल के कॉलम में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में स्मार्ट सिटी सेल के कोआर्डिनेटर एवं अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि कंसलटेंट टीम में शामिल सभी सदस्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। वह 12 दिन के भीतर प्रपोजल में सभी बिंदुओं को शामिल करके हमारे सामने रखेंगे। ताकी स्मार्ट सिटी सेल के मुख्य अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रपोजल तैयार हो सके। 30 मार्च से पहले कम से कम दो बार लखनऊ में प्रपोजल प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन