फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aastha murder case: The head was cut off and thrown in Rajbha and the body in Ganganahar

आस्था हत्याकांड: सिर काटकर गंगनहर में फेंका और धड़ रजबहे में, दिनभर चलती रही सिर की तलाश, ये रहा नतीजा

Fri, 06 Jun 2025 11:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Jun 2025 11:12 PM IST
सार

Meerut News: 12वीं कक्षा की छात्रा आस्था की गला काटकर हत्या की गई। धड़ को रजबहे में फेंक दिया गया और सिर को गंगनहर में। पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Aastha murder case: The head was cut off and thrown in Rajbha and the body in Ganganahar
आस्था हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था उर्फ तनिष्का हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार को एसएसपी विपिन ताडा ने प्रेसवार्ता कर किया। बताया कि दोस्त से मिलने और फोन पर बातचीत करने पर परिजनों ने ही हत्या की थी। मां राकेश देवी और नाबालिग भाई ने छात्रा को गला घोंटकर मारा डाला, जिसके बाद महरौली निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू पुत्र कमल सिंह, मौसेरे भाई गौरव निवासी लडपुरा हापुड़ ने दरांती से गर्दन काटकर धड़ को बहादरपुर रजबहे और कटे हुए सिर को जानी गंग नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मां, दोनों मामा और ममेरे भाई को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हत्या में शामिल 14 साल के नाबालिग भाई को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

 

इस हत्याकांड में शामिल मौसेरे भाई गौरव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, आस्था का कटा हुआ सिर अभी नहीं मिला है। पुलिस की दो टीम गंगनहर में कटे हुए सिर को तलाश रही हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से गर्दन काटने में प्रयुक्त की गई दरांती, शव को फेंकने में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है। घटना के संबंध में बहादरपुर ग्राम प्रधान अमित कुमार की ओर से परतापुर थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गांव बहादरपुर के रजबहे में छात्रा की चादर में लिपटी सिर कटी लाश मिली थी। सूट-सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतका की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी रमेश की बेटी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में हुई। आस्था इंटर की छात्रा थी। जेब से मिला मोबाइल नंबर नंगली साहिब निवासी उसके नाबालिग दोस्त का था। 
 
विज्ञापन

दोस्त ने ही मौके पर पहुंच कर आस्था की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने दादरी गांव पहुंच कर पहले मृतका की मां राकेश देवी, नाबालिग भाई को और बाद में छात्रा के महरौली-परतापुर निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू को हिरासत में लिया। परिजनों ने पहले शव की पहचान करने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने आस्था की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये आस्था की दोस्ती एक किशोर से हुई थी। दोनों अक्सर बात करते और मिलते थे। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को मां राकेश देवी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। 
बुधवार रात को आस्था के दोनों मामा, ममेरे भाई और मौसेरे भाई कार में शव को डालकर ले गए। महरौली के जंगल में ले जाकर छात्रा की गर्दन दरांती से काट कर धड़ को बहादरपुर रजबहे में और कटे हुए सिर को जानी गंग नहर में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा की सिर कटी लाश मिल गई।
 

पिता रमेश को भी आरोपी बनाया
पुलिस ने छात्रा के पिता रमेश को भी हत्याकांड में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। सीआरपीएफ का जवान रमेश छत्तीसगढ़ में तैनात है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या करके मां राकेश देवी ने अपने पति रमेश को इसकी जानकारी दी थी। उसने पुलिस को सूचना देने के बजाए शव को ठिकाने लगवाने का षड़यंत्र रचा है। उसे भी वांछित घोषित किया है।

दोस्त को परिजनों के सुपुर्द किया
आस्था के दोस्त के जरिये ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकी। उसने ही आस्था के शव की पहचान की। अन्यथा परिजनों ने तो शव आस्था का होने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने छात्रा के दोस्त को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उसे इस हत्याकांड का मुख्य गवाह बनाया गया है।
 

चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि
पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई। शुक्रवार दोपहर बाद शव को दादरी से आए छात्रा के परिवार के अन्य सदस्यों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का शहर में ही सूरजकुंड में अंतिम संस्कार किया। छात्रा के चचेरे भाई आदेश ने उसे मुखाग्नि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed