फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aastha ka utsav

आस्था के उत्सव में पर्वों का ‘धमाका’

Tue, 01 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 01 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
aastha ka utsav
बाबा औघड़नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण को लगा 56 भोग - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली रोड स्थित गोपाल गऊशाला में गोबर से विशाल गोवर्धन बनाए गए। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और हवन में भाग लिया। गऊशाला के अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार बंसल, कृष्ण गोपाल सिंहल, अनिल कुमार रस्तोगी, कृष्ण मोहन गोयल, सूरजभान, संजय कुमार मित्तल, राकेश माहेश्वरी, अंकुर अग्रवाल, प्रियव्रत शर्मा, उमेश चंद पांडे, पंडित सुरेंद्र झा, गोपाल सिंहल मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी में माहेश्वरी परिवारों ने पिछले 24 वर्षों की भांति इस बार भी गोवर्धन बनाया और पूजा अर्चना की। इसमें प्रदीप माहेश्वरी, भानू माहेश्वरी, ममता, संजय, शिखा, प्राची, रिया और खुशी मौजूद रहे। सरस्वती लोक स्थित जागेश्वर धाम मंदिर के प्रांगण में भी पूजा की गई। साथ ही अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, पार्षद तरुण गोयल, प्रदीप बंसल डब्बू, हरिभूषण, शशांक गुप्ता, नीरज फफूंड़ा, एसपी सिंह, प्रमोद गुप्ता, पुनीत धींगड़ा, योगेश कुमार, संजीव, उमेंद्र पाल, यश बंसल, मनोज गुप्ता, विपिन, महेश गर्ग मौजूद रहे। शिवमपाल, सागर धींगड़ा, नीरद, अंश, उज्ज्वल, बंसल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन युधीश गुप्ता एडवोकेट रहे।
विज्ञापन


हवन कर बांटा प्रसाद
शताब्दीनगर माधवकुंज स्थित महामृत्युंजय एवं बाबा सिद्धबली संकटमोचन पीठ में अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। सुबह के समय हवन हुआ। मुख्य यजमान योगेंद्र त्यागी, मुकेश सिंघल, प्रेम देव शर्मा, वीपी सिंह, अतुल गुप्ता, मुकेश बंसल, अनिल बंसल, मुकेश, श्याम बिहारी, राजीव लोचन, धर्मराज, सेंसरपाल ने हवन किया। विधायक रविंद्र भड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, योगेंद्र राणा, करुणेश नंदन गर्ग, सुनील भराला, सोमेंद्र तोमर, विनीत अग्रवाल शारदा, अतुल गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बच्चों ने रंगों से सजाए भगवान
ब्रह्मपुरी इंदिरानगर द्वितीय में मानवेंद्र शर्मा के आवास पर विशाल गोवर्धन सजाए गए। बच्चों ने गोवर्धन में विभिन्न रंग भरकर उन्हें आकर्षक बना दिया। शाम को शुभ मुहूर्त में सभी ने भगवान की पूजा की। दर्शन करने आसपास के लोग भी पहुंचे। शिवकुमार शर्मा, ईशा, हेना, नेहा, रागिनी, प्रियांशु, मयंक, हिमांशु मौजूद रहे। देहली गेट किशनपुरी गेट नंबर दो पर रजत सिंह के आवास पर भगवान गोवर्धन सजाए गए। पंडित विश्वनाथ शास्त्री के साथ मिलकर पूजा की। रजत, आकाश, शुभ्रा, आदर्श, स्वाति, खुशी, आंचल, चिराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी से रोशन हुआ शहर
दिवाली पर पूरा शहर रोशन नजर आया। एक तरफ झालरों से लोेगों ने जहां अपने घर और प्रतिष्ठान सजाए थे तो वहीं मुख्य बाजारों में शानदार सजावट की गई थी। आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, बेगमपुल, शारदा रोड आदि बाजारों को सजाया गया था। शाम को शुभ मुहूर्त पर घरों में पूजा की गई। उसके बाद धुआंधार आतिशबाजी हुई। इससे पूर्व दिन भर शहर भर में पटाखों की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। कैंडल पैराशूटों से भी आसमान पटा नजर आया। खास तौर पर बच्चों ने त्योहार का आनंद लिया।

क्रेजी रहे युवा
दिवाली पर युवा ज्यादा क्रेजी दिखाई दिए। देर रात तक बाइकों पर सवार होकर युवा शहर की सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर कई स्थानों पर पुलिस ने युवाओं को चेतावनी भी दी। हालांकि यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। युवाओं में पटाखे छोड़ने को लेकर खूब प्रतिस्पर्धा हुई।

देर तक खुले बाजार
दिवाली पर बाजार भी देर रात तक खुले। पटाखे खत्म होने पर लोग दुकानों की तरफ दौड़े और पटाखे खरीदे। मिठाई और गिफ्ट पैक की बिक्री भी देर रात तक रही। मुख्य सभी बाजारों में दुकानें काफी देर तक खुली रहीं।


कॉलोनियों में साथ मनाया पर्व
बंद गेट कॉलोनियों में भी दिवाली पर गजब का उत्साह नजर आया। लोगों ने सामूहिक रूप से दिवाली मनाई और पटाखे छोड़े। सामूहिक रूप से एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। खास तौर पर महिला ग्रुप्स ने अपनी टीम के साथ एक-दूसरे के घर जाकर मिठाई और उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed