फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aastha ka prateek

आस्था का प्रतीक नहीं तीन तलाक : रविशंकर प्रसाद

Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 09 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
aastha ka prateek
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक का मुद्दा चुनावी नहीं है। यह मुद्दा नारी की गरिमा, समानता और अस्मिता से जुड़ा है। ऐसी कोई भी प्रथा जो नारी के भविष्य को अंधकारमय करती है, तो उसे खत्म किया जाना चाहिए। कुप्रथा आस्था का प्रतीक नहीं बन सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुस्लिम समाज की पीड़ित महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से राय मांगी थी। कानून मंत्रालय की तरफ से शपथ पत्र दाखिल किया गया। भारत धर्म निरपेक्ष देश है। यह संविधान का मूल है कि इबादत की आड़ में महिला को प्रताड़ित नहीं कर सकते। पाकिस्तान सहित दुनिया के 20 इस्लामिक देश तीन तलाक को नियंत्रित कर चुके हैं या खत्म कर चुके हैं। तो भारत में शरीयत के खिलाफ बताकर क्यों शोर मचाया जा रहा है। वहीं वेस्ट यूपी और खास तौर से मेरठ के बड़े और पुराने मुद्दे हाईकोर्ट बेंच पर कहा कि इस मामले मेें तकनीकी पेंच हैं, लेकिन उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को किया अलग-थलग
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की विदेश नीति प्रभावी रही है। हमने पाकिस्तान को न सिर्फ उन देशों से अलग किया है जो पहले से उसके आतंकवाद के विरोधी थी, बल्कि सऊदी अरब, ईरान, कतर, बहराइन, आबूधाबी, दुबई जैसे देशों को भी पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा विदेशी निवेश कराया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया में आर्थिक मंदी है, इसके बावजूद सबसे ज्यादा विदेशी निवेश भारत में हुआ है। यहीं नहीं ग्रोथ रेट 7.5 प्रतिशत हुई है। केंद्र सरकार ने 27 हजार करोड़ जहां संचार विभाग में निवेश कराया है तो आठ लाख करोड़ रुपये आईटी सेक्टर में निवेश हुआ है। एक साल के भीतर भारत में 42 मोबाइल निर्माता कंपनी आई हैं, जिन्होंने 11 करोड़ मोबाइल बनाये हैं। इनसे 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 1.5 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।

हम देश बना रहे हैं, कुछ लोग रोक रहे हैं
प्रसाद ने कहा कि हम देश बना रहे हैं और कुछ लोग हमें रोकने के लिए महागठबंधन बनाने में लगे हैं। इससे साफ है कि यूपी में भाजपा जीत रही है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने गैर कांग्रेसवाद से राजनीति शुरू की थी, आज वह गैरभाजपावाद की बात करने लगे हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सबसे बड़े झूठे है। वह कब क्या बोलते हैं, कुछ पता नहीं चलता।

पड़ोसियों पर लगा रहे प्रदूषण का आरोप
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसानों को कोस रहे हैं। क्या पराली का जलना नई बात है? क्या यह पहली बार जल रही है? लेकिन वह अपनी तरफ नहीं देख रहे हैं कि इसे बढ़ावा देने में उनका खुद का हाथ है। केंद्र सरकार प्रदूषण के खतरे पर गहनता से मंथन कर रही है और निश्चित रूप से कदम उठायेगी।  

यूपी का फुटबाल मैच होगा खत्म
यूपी विधानसभा चुनाव पर भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह फुटबाल में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान की टीम फाइनल खेलती रहती हैं, उसी तरह यहां कभी सपा और कभी बसपा रही। लेकिन इस बार सुशासन, अपराध मुक्त प्रदेश और विकास के नाम पर भाजपा सरकार बनायेगी।


जड़ से मिटा देंगे आतंकवाद
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने क्या किया? हमने सेना के हाथ खोल दिये हैं। पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जल्द ही उसके आतंकवाद को भी मिटा दिया जायेगा। दिल्ली में पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या के मामले पर कहा कि वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा इंदिरा गांधी के कार्यकाल से पेंडिंग रहा है। अब केजरीवाल पूर्व सैनिक को शहीद बताकर कुछ भी दें, इस पर हम कुछ नहीं कह सकते। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विनीत अग्रवाल शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed