फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarushi of Meerut will be honored with National Bal Shakti Puraskar

ईहा दीक्षित के बाद मेरठ की आरुषि को मिलेगा राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार, अब तक जीते 20 से ज्यादा पदक

Tue, 07 Jan 2020 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Aarushi of Meerut will be honored with National Bal Shakti Puraskar
मुकबधिर होने के बावजूद आरुषि ने बैडमिंटन में जीता जहां - फोटो : अमर उजाला

हौसले और हुनर की बदौलत मेरठ की बेटी शटलर आरुषि शर्मा को 22 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार दिया जाएगा। 14 वर्षीय आरुषि ने मूकबधिर होते हुए भी बैडमिंटन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया है। सोमवार को इस संबंध में आरुषि के परिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लेटर प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन


मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी गली नं-6 निवासी बालकिशन शर्मा की पुत्री आरुषि शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुरस्कार में एक लाख रुपये सम्मानित राशि के तौर पर दिए जाएंगे। मेरठ की ईहा दीक्षित के बाद लगातार दूसरे साल मेरठ की आरुषि शर्मा को बाल शक्ति पुरस्कार मिलेगा। ईहा दीक्षित को पौधरोपण पर यह पुरस्कार मिला था। 
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों से आरुषि ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में 20 से ज्यादा पदकों पर कब्जा किया है। कम उम्र में पदकों की झड़ी ने उनके बाल पुरस्कार दिलाने का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बालकिशन ने स्टेशनरी और प्रिटिंग का कार्य करते हुए बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रतिदिन कैलाश प्रकाश स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास से लेकर बेटी आरुषि की देखरेख करने में पिता ने अहम रोल निभाया। बेटी को बाल शक्ति पुरस्कार मिलने की खबर सुनकर ब्रह्मपुरी स्थित मास्टर कॉलोनी में आरुषि के आवास और कॉलोनी में खुशी का माहौल है।

तनु उप्र टीम में चयनित
झारखंड के रांची में 11 जनवरी से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता के लिये तनु का उप्र महिला टीम में चयन हुआ है। जिला हॉकी संघ सचिव प्रदीप चिन्योटी ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर तनु का चयन हुआ है। तनु आरजी इंटर कॉलेज की छात्रा है। एनएएस कॉलेज महिला हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।

तनु के चयन पर प्रबंधन सदस्य एवं जिला हॉकी संघ संरक्षक एडवोकेट अमित शर्मा, प्रबंध सचिव राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य डा. वीपी राकेश, आरजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रजनी शंखधर, गौरव कुमार, योगेश सिंह, तरुणिका, संघ के संयुक्त सचिव शिवानी शर्मा, अमित ने तनु को बधाई दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed