फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aarti after pet dog death, more than 500 people fed meals

बड़े टॉमी की मौत के बाद छोटे के सिर बंधी ‘पगड़ी’, आरिष्टी में 500 लोगों ने किया भोज

Mon, 19 Feb 2018 02:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Feb 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Aarti after pet dog death, more than 500 people fed meals
पालतू कुत्ते को पहनाई पगड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के एक गांव में पालतू कुत्ते की मौत के बाद हुई आरिष्टी और पगड़ी की रस्म चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार में 17 सालों से रहे कुत्ते टॉमी की मौत पर दुख जताया गया। उसकी आरिष्टी पर करीब 500 लोगों को भोज कराया। छोटे टॉमी को पगड़ी भी बांधी गई।  

विज्ञापन


मुंडाली क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ा विनोद कुमार खेती करते हैं। 17 साल पहले एक देशी पिल्ले को टॉमी नाम देकर पाला। विनोद की तीन बेटी वर्षा, मौसम और नेहा, एक बेटा पंकज जो टॉमी को बेहद प्यार करता था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टॉमी बच्चों के स्कूल के बाहर बैठा रहता था और छुट्टी होने पर ही बच्चों के साथ घर लौटता था। 13 दिन पूर्व टॉमी की मौत हो गई। इस पर बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। टॉमी की वफादारी को याद करते हुए, परिवार के सदस्यों ने उसकी आरिष्टी का फैसला किया। शनिवार को टॉमी की आरिष्टी को लेकर गांव और रिश्तेदारों में न्यौता भेजा गया। रविवार को विनोद कुमार के परिवार ने टॉमी की आरिष्टी मनाई। जिसमें करीब पांच सौ लोगों ने भोज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निभाई रस्में
खास बात रही कि पालतू दूसरे कुत्ते छोटे टॉमी को रस्म पगड़ी बांधी गई। इसमें पूरे रस्म रिवाजों के साथ प्रक्रिया पूरी की गई। मुकेश, ओंकार सिंह, गुलाब सिंह, सुभाष, रमन शर्मा, कमल सिंह, संजय कुमार, शिवम, कपिल, विजेंद्र मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed