फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aam Aadmi Party Will start its political journey from saharanpur UP for election 2019

यूपी के सहारनपुर से लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी बिगुल फूंकेगी 'आम आदमी पार्टी'

Tue, 28 Aug 2018 01:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 28 Aug 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party Will start its political journey from saharanpur UP for election 2019
AAP

आम आदमी पार्टी मंगलवार को सहारनपुर से यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस जनसभा में आप के सांसद और विधायक सहित कई नेता शामिल होंगे। आप इस जनसभा के माध्यम से किसान मजदूरों से लेकर कर्मचारियों तक को साधने का प्रयास करेगी। यहीं से पदायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें जनहित के मुद्दों पर खासा फोकस रहेगा। जानें कैसे शुरू होगी आप की सियासी यात्रा :-

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी दिल्ली से अब यूपी की ओर मजबूती के साथ कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इसकी शुरुआत सहारनपुर की धरती से करने जा रही है। दिल्ली रोड स्थित सॉलेटियर फार्म में लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को आप एक जनसभा करने जा रही है। जिसमें आप के सांसद और विधायक शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंच रहे हैं। 

जनसभा को लोकसभा सांसद भगवत मान एवं संजय सिंह  और दिल्ली के ओखला  से विधायक अमानतुल्ला, चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा और महरौली से विधायक नरेश यादव सहित कई महत्वपूर्ण नेता संबोधित करेंगे। पार्टी की योजना गांधी पार्क स्थित गांधी पार्क से नोएडा तक पदयात्रा निकालने की भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया ने बताया कि जनसभा में जनहित के मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा। इसमें वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसाइयों, आशा और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की जाएगी।

इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन को सही तरीके से लागू करने, स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले यानि फसल की लागत का डेढ़ गुना भाव घोषित करने, किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, बिजली, खाद पानी आदि लागत को सस्ती करने, बकाया गन्ना मूल्य का तुरंत ब्याज सहित भुगतान कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। 

विज्ञापन

गांधी प्रतिमा से निकालेंगे पदयात्रा 
आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेश दहिया ने बताया कि बुधवार को गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा से पद यात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा यहां से शुरू होकर नोएडा तक चलेगी। इसके माध्यम से आम आदमी पार्टी जनता के बीच विभिन्न मुद्दों पर फोकस करेगी। साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी आम जन को देगी।  उधर, सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed