{"_id":"5824be7a4f1c1bf47eb3a78a","slug":"aaj-atm-ki-agni","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एटीएम की अग्नि परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एटीएम की अग्नि परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आज से एटीएम से पैसा निकालने के लिए भी मारामारी रहेगी। बैंकों में जिस तरह से बृहस्पतिवार को भीड़भाड़ का आलम रहा उसको देखते हुए शुक्रवार के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। धक्कामुक्की, हंगामा और मारपीट को देखते हुए एसएसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ स्थानों पर पीएसी भी तैनात होगी।
जिले में अलग-अलग बैंकों के 380 एटीएम हैं। जहां से शुक्रवार से भी पैसा निकाला जा सकता है। बैंक अफसरों के अनुसार एटीएम से 24 घंटे में एक व्यक्ति को अधिकतम दो हजार रुपये निकालने की छूट होगी। वहीं, एसएसपी जे. रविंदर गौड़ का कहना है कि बैंक शाखाओं के अलावा शुक्रवार को एटीएम पर भी सुरक्षा कड़ी रहेगी। इसके लिए एसपी सिटी और एसपी देहात को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।