{"_id":"603aaa168ebc3ee92a0704a8","slug":"aadarsh-graam-kapasaadh-mein-sabhee-paatron-ko-milega-yojanaon-ka-laabh-city-news-mrt5275466155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श ग्राम कपसाढ़ में सभी पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श ग्राम कपसाढ़ में सभी पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में राज्यसभा सदस्य ने ली समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्राम पंचायत कपसाढ़ में किए गए विकास कार्योँ की विकास भवन सभागार में समीक्षा की गई। विकास भवन में राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर ने सीडीओ शशांक चौधरी और 27 अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, महिला कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पंचायत राज विभाग, पीडब्ल्यूडी, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, लीड बैंक अधिकारी, कौशल विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जिला आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं सामाजिक वानिकी आदि विभागों के अधिकारियों ने संबंधित विकास कार्यों को विस्तार से बताया। वहीं, जो कार्य बच गए हैं उन्हें एक माह के अंदर पूरा करने का आश्वासन दिया। राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि बैठक कोरोना महामारी के बाद हो रही है। इस बैठक में आगे की रणनीति तैयार होगी तथा अब सभी कार्य समयबद्ध होकर कराए जाएं।
आदर्श ग्राम में योजना से कोई नहीं छूटेगा
गांव में एक नए बैंक की स्थापना होगी। शादी अनुदान से कोई भी लाभार्थी नहीं छूटेगा। वहीं, महिला कल्याण के सभी कार्यक्रम गांव में लागू होंगे, दिव्यांग जनों को दी जाने वाली सुविधाएं गांव में दी जाएंगी। बैठक में लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में नया बैंक खोलने सहित अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए।