{"_id":"5884d70e4f1c1b9a25f00626","slug":"aachal-mairaatha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल और राजेश्वर ने श्रेष्ठ धावक का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल और राजेश्वर ने श्रेष्ठ धावक का खिताब जीता
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
71वीं यूपी वाहिनी एनसीसी की ओर से गणतंत्र दिवस से पूर्व 5 किमी. की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। ब्रिगेडियर यशपाल सिंह कमांडर ग्रुप मुख्यालय ने शुभारंभ किया। कलवंत सिंह स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ डोगरा मंदिर, आरवीसी सेंटर, इलाहाबाद बैंक, मॉल रोड, शहीद चौक, से एनसीसी ऑफिसर मेस से फिर स्टेडियम पर समाप्त हुई। आंचल और राजेश्वर ने श्रेष्ठ धावक का खिताब जीता।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के तहत आने वाले मेरठ के सभी एनसीसी वाहिनी, 70वीं, 71वीं, 72वीं, 22वीं यूपी गर्ल्स, 2 यूपी आर्म्ड स्क्वाइन, 3 यूपी आट्री बेट्री एनसीसी मेरठ के 350 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। गर्ल्स कैटेगरी की दौड़ में 22वीं यूपी गर्ल्स वाहिनी से कैडेट आंचल चपराना पहली विजेता बनीं। सोनम चपराना द्वितीय और 70वीं यूपी वाहिनी की कैडेट अर्चना चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। ब्वॉयज कैटेगरी में कैडेट राजेश्वर शर्मा 2 यूपी आर्म्ड स्क्वाड विजेता बने। 70 यूपी वाहिनी के मोहित कुमार द्वितीय और 2 यूपी आर्म्ड स्क्वाड्रन से कैडेट आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। दस कै डेट्स को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को कर्नल टीके सिंह, कमान अधिकारी 71 यूपी वाहिनी ने मैडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क र्नल प्रब्जोत सिंह प्रशासनिक अधिकारी, सूबेदार मेजर मंजीत सिंह, सूबेदार बुद्धि प्रसाद थापा, सूबेदार रामचंद्र, सूबेदार नरेंद्र, हवलदार सतवंत सिंह, हवलदार पियारा सिंह, हवलदार परमजीत सिंह, हवलदार जसविंदर सिंह, हवलदार भूपिंदर सिंह, हवलदार रणजीत सिंह, नायक जीवा लाल भंडारी ने योगदान दिया।
विज्ञापन