फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aabulane ko jaam mukt karega robotic parking

आबूलेन को जाम मुक्त करेगी रोबोटिक पार्किंग   

Fri, 22 Jun 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
aabulane ko jaam mukt karega robotic parking
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आबूलेन को जाम से मुक्त करने के लिए कैंट बोर्ड यहां रोबोटिक पार्किंग बनाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एक कंपनी ने सौ, दो सौ और तीन सौ गाड़ियों की रोबोटिक पार्किंग का प्रजेंटेशन दिया। 
विज्ञापन

आबूलेन पर पार्किंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। कैंट बोर्ड के पास आबूलेन के इर्द-गिर्द इतनी जगह नहीं है कि नई पार्किंग बनाई जा सके। पिछले दिनों चार जगहों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया। लेकिन अब कैंट बोर्ड यहां पर मल्टीलेवल रोबोटिक पार्किंग बनाने की सोच रहा है। इसके तहत एचजेडटीसी कंपनी ने सीईओ प्रसाद चव्हाण के समक्ष रोबोटिक पार्किंग का प्रजेंटेशन दिया। पार्किंग के कई मॉडलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सीईई अनुज सिंह और सभी इंजीनियर मौजूद रहे। एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने भी पार्किंग के बारे में सीईओ से बात की। 
विज्ञापन


वार्ड तीन में शुरू हुआ अभियान 
कैंट क्षेत्र में चलाए जा रहे सौ दिन के विशेष अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर तीन से हो गई है। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लालकुर्ती में नाले-नालियों की सफाई की गई। वहीं, आबूनाले की सफाई को दूसरे दिन भी अभियान चला। जेसीबी और पोर्कलेन मशीन से नाले से सिल्ट निकाली गई। रात में भी सिल्ट उठाने का काम चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed